~सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है। जानिए प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची।

Ahmedabad, Gujarat, July 19 (VNI): पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में सामाख्याली, वोंध और भचाऊ स्टेशनों के बीच चौहरिकरण (Quadrupling) एवं ऑटोमैटिक सिग्नलिंग परियोजना के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
रेलवे प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि गाड़ी संख्या 22483 भगत की कोठी–गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भीलड़ी–गांधीधाम खंड के बीच निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22484 गांधीधाम–भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक भीलड़ी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और गांधीधाम–भीलड़ी के बीच संचालित नहीं होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली–भुज एक्सप्रेस 24 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भीलड़ी–भुज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19403 भुज–दिल्ली एक्सप्रेस 26 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक भीलड़ी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और भुज–भीलड़ी खंड पर नहीं चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भुज एक्सप्रेस 29 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को भीलड़ी तक ही चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 20983 भुज–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 31 जुलाई और 4 अगस्त 2026 को भीलड़ी से प्रारंभ होगी तथा भुज–भीलड़ी खंड पर निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अवश्य कर लें। VNI NEWS, Samakhiyali GandhiDham Rail Block, Western Railway, Non Interlocking Work, Train Diversion, Bhildi Station, Bhuj Express, Ahmedabad Division, Gandhidham, Bhuj, Bhildi, Train Update, Indian Railways

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *