~‘वंदे भारतम’ ने 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपना पहला इनोवेटर्स समूह चुना। पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को मेंटरशिप और अवसरों से जोड़ना है।
Ahmedabad, Gujarat, August 08 (VNI): अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर से शुरू की गई जमीनी स्तर की इनोवेशन और उद्यमिता पहल ‘वंदे भारतम’ ने देशभर से प्राप्त 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपने पहले समूह का चयन किया है। पहल को भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आवेदन मिले, जिनमें मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आइडिया शामिल हैं।
पहले समूह में विभिन्न क्षेत्रों, विषयों और पृष्ठभूमि से आए इनोवेटर्स को शामिल किया गया है। इन सभी का साझा उद्देश्य देश की चुनौतियों के समाधान के लिए नए विचारों को विकसित करना, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले उद्यम खड़े करना और व्यापक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पैदा करना है। ‘वंदे भारतम’ का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली इनोवेटर्स को मेंटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, पहचान और नए अवसरों से जोड़ना है, ताकि उनके शुरुआती विचारों को सार्थक उद्यमों में बदला जा सके।
पहले समूह के लॉन्च के अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा कि इन इनोवेटर्स में उन्हें भारत के भविष्य की संभावनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की कोई शहर की सीमा नहीं होती और अवसरों की भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में इस पहले समूह से ऐसे फाउंडर्स और इनोवेटर्स सामने आएंगे, जो भारत को बदलने वाले उद्यम खड़े करेंगे।
कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया से चुना गया पहला समूह ‘वंदे भारतम इमर्सिव वीक’ में हिस्सा लेगा। इसमें मेंटरशिप सेशन, बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और विशेषज्ञों के साथ संवाद तथा विभिन्न चरणों में मूल्यांकन शामिल होगा। कार्यक्रम का समापन 14 अगस्त को होने वाले ‘वंदे भारतम ग्रैंड फिनाले’ में होगा, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इनोवेटर्स को सम्मानित कर ‘वंदे भारतम ट्रॉफी’ प्रदान की जाएगी।
‘वंदे भारतम’ को केवल एक प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि दीर्घकालिक राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य देश के पारंपरिक उद्यमिता केंद्रों से बाहर मौजूद प्रतिभाओं और इनोवेटर्स को ऐसे लोगों व संस्थानों से जोड़ना है, जो उनकी आगे की यात्रा को गति दे सकें। पहल इस विश्वास पर आधारित है कि प्रतिभा की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती और भारत के किसी भी हिस्से से देश में बदलाव लाने वाले विचार सामने आ सकते हैं। VNI NEWS, Vande Bharatam, Gautam Adani, grassroots innovation, entrepreneurship, Indian innovators, Adani Group, Innovation, Startups, Technology, VNINews, VNINews.com
