~गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, गोलुब कैपिटल, टिलमैन ग्लोबल और उबर के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा IBM Research का दौरा कर AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशीं।

Gandhinagar, Gujarat, Aug 22 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग, उबर और गोलुब कैपिटल के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इसके साथ ही उन्होंने यॉर्कटाउन हाइट्स स्थित IBM Research का दौरा कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अत्याधुनिक रिसर्च एवं इनोवेशन की जानकारी ली।
जेपी मॉर्गन के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने गिफ्ट सिटी को वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में और मजबूत बनाने पर चर्चा की। जेपी मॉर्गन ने गिफ्ट सिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए वहां अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने तथा बिजनेस विस्तार की योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। गोलुब कैपिटल के न्यूयॉर्क स्थित को-प्रेसिडेंट जेरी कीफ के साथ बैठक में कंपनी ने गिफ्ट सिटी में निवेश तथा बैंकिंग, इंश्योरेंस और एक्सचेंज क्षेत्र में वैश्विक भागीदारों को जोड़ने में रुचि दिखाई।
टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग के फाउंडर एवं चेयरमैन संजीव आहूजा ने गुजरात की प्रो-एक्टिव पॉलिसीज, विशेषकर डेटा सेंटर पॉलिसी की सराहना की। बैठक में धोलेरा को नेक्स्ट-जेन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर के वैश्विक हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं, उबर ने गुजरात के टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने तथा राज्य में आयोजित होने वाले बड़े खेल आयोजनों के लिए साझेदारी की संभावनाओं में रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री ने IBM Research के दौरे के दौरान AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में चल रहे अत्याधुनिक अनुसंधान को समझा। इस दौरान भारत और गुजरात में R&D क्षमताओं को मजबूत करने, नॉलेज शेयरिंग तथा इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। न्यूयॉर्क में हुई इन बैठकों से गुजरात में वैश्विक निवेश, GIFT City विस्तार, धोलेरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा हाई-टेक रिसर्च के लिए सहयोग के नए अवसरों को बल मिलने की उम्मीद है। VNI NEWS, Bhupendra Patel New York Visit, Gujarat Investment, JPMorgan GIFT City, Uber Gujarat, IBM Research, Dholera Data Centre, Gujarat AI Quantum Semiconductor, Bhupendra Patel, Gujarat Government, JPMorgan, Golub Capital, Tilman Global Holdings, Uber, IBM Research, GIFT City, Dholera, AI, Quantum Computing, Semiconductor, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *