~कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का आईपीओ 8 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 601 से 632 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Ahmedabad, Gujarat, Sep 05 (VNI): कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 8 सितंबर को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपने पहले आईपीओ के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों का प्राइस बैंड 601 से 632 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ मंगलवार, 8 सितंबर को खुलेगा और गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 23 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके बाद 23 के गुणक में शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी। वर्तमान में कंपनी के कुल 7,44,40,000 शेयर जारी हैं, जिनमें प्रत्येक की फेस वैल्यू 2 रुपये है।
2 रुपये फेस वैल्यू वाला यह इश्यू 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयरों (फ्रेश इश्यू) और प्रमोटर ‘के संस फैमिली ट्रस्ट’ द्वारा 1,19,57,915 शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का संयोजन है।
कंपनी के अनुसार, फ्रेश इश्यू से प्राप्त 64.1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल गांगोल फैसिलिटी में नए प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा। इससे ट्रांसफॉर्मर निर्माण क्षमता बढ़ाने, बैकवर्ड इंटीग्रेशन सुविधाओं के विस्तार एवं ऑटोमेशन तथा परिचालन क्षमता में सुधार में मदद मिलेगी। इसके अलावा गांगोल प्लांट में ऑफिस बिल्डिंग के निर्माण और इंटीरियर का काम किया जाएगा। पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए प्लांट्स में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे तथा गांगोल फैसिलिटी में सामग्री के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे। वहीं, 155 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की कार्यशील पूंजी और अन्य सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
कंपनी अपनी बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड सुविधाओं और इन-हाउस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र, विशेष रूप से ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग के लिए उत्पादों और समाधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराती है। इसके EPC बिजनेस में ट्रांसफॉर्मर निर्माण के साथ पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन सेवाएं भी शामिल हैं। इससे कंपनी सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन लाइनों के लिए टर्नकी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में सक्षम है। VNI NEWS, Kanohar Electricals IPO, Kanohar Electricals IPO 2026, IPO Price Band, Kanohar Electricals Share Price, Kanohar Electricals, IPO, Electricals, Transformer Manufacturing, Power Transmission, EPC, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *