~Prime Minister Narendra Modi worshipped Maa Skandamata on the fifth day of Navratri and prayed for love, harmony and affection in every family.
New Delhi, Oct 15 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर गुरुवार को मातृत्व प्रेम और वात्सल्य की देवी मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां स्कंदमाता से प्रार्थना की कि उनके आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में सदैव स्नेह और सौहार्द का वातावरण बना रहे।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना को समर्पित है। उन्होंने मां स्कंदमाता को ममता और वात्सल्य की देवी बताते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता के पूजन-अर्चन को समर्पित है। ममता और वात्सल्य की देवी मां के आशीर्वाद से हर परिवार में सदैव स्नेह और सौहार्द बना रहे, यही कामना है।” VNI NEWS, PM Narendra Modi, Maa Skandamata, Navratri 2026, Narendra Modi X Post, Fifth Day of Navratri, New Delhi, PM Narendra Modi Navratri, Maa Skandamata Puja, Navratri Fifth Day, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *