~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel visited Dwarkadhish Temple in Dwarka and offered prayers for the state’s development, peace and prosperity.
Devbhumi Dwarka, Gujarat, Nov 28 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को पवित्र तीर्थधाम द्वारका स्थित जगत मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीशजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्री द्वारकाधीशजी के चरणों में शीश झुकाकर राज्य के सर्वांगीण विकास तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने जगत मंदिर में दर्शन कर धन्यता का अनुभव किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और ‘जय द्वारकाधीश’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
श्री द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट, जिला कलेक्टर राजेश तन्ना तथा मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री का भगवान श्री द्वारकाधीशजी की छवि भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद पूनमबेन माडम, विधायक मुलुभाई बेरा एवं पबुभा माणेक, मयूरभाई गढवी, जिला पुलिस अधीक्षक जयराजसिंह वाला तथा प्रांत अधिकारी यशपाल गढवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Dwarkadhish Temple, Dwarka Jagat Mandir, Gujarat Chief Minister, BhupendraPatel, DwarkadhishTemple, Dwarka, JagatMandir, GujaratCM, GujaratNews, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *