~Western Railway revises timings of four MEMU trains on Ahmedabad Division from November 23, 2026, covering Asarva, Himmatnagar and Khedbrahma routes.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 20 (VNI) : पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल ने असारवा–हिम्मतनगर और असारवा–खेडब्रह्मा रेलखंड पर संचालित चार मेमू ट्रेनों की समय-सारणी में संशोधन किया है। संशोधित समय-सारणी 23 नवंबर 2026 से लागू होगी।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 69246 हिम्मतनगर–असारवा मेमू (रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन) अब हिम्मतनगर स्टेशन से सुबह 06:10 बजे के बजाय 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रखियाल स्टेशन पर सुबह 06:54 बजे, नरोडा स्टेशन पर 07:34 बजे पहुंचेगी तथा असारवा स्टेशन पर सुबह 08:00 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 69252 खेडब्रह्मा–असारवा मेमू प्रतिदिन खेडब्रह्मा स्टेशन से सुबह 06:45 बजे के बजाय 06:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रखियाल स्टेशन पर सुबह 08:22 बजे और नरोडा स्टेशन पर 08:59 बजे पहुंचेगी। असारवा स्टेशन पर इसका आगमन समय सुबह 09:30 बजे से संशोधित कर 09:25 बजे किया गया है।
ट्रेन संख्या 69251 असारवा–खेडब्रह्मा मेमू प्रतिदिन असारवा स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 18:25 बजे ही रवाना होगी। यह नरोडा स्टेशन पर शाम 18:34 बजे, रखियाल स्टेशन पर 19:06 बजे और हिम्मतनगर स्टेशन पर रात 19:57 बजे पहुंचेगी। खेडब्रह्मा स्टेशन पर इसका आगमन समय रात 21:10 बजे के स्थान पर 21:15 बजे होगा।
इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 69245 असारवा–हिम्मतनगर मेमू (शनिवार को छोड़कर) अब असारवा स्टेशन से शाम 19:20 बजे के बजाय 19:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नरोडा स्टेशन पर शाम 19:13 बजे तथा रखियाल स्टेशन पर 19:46 बजे पहुंचेगी। हिम्मतनगर स्टेशन पर इसका आगमन समय रात 21:45 बजे से संशोधित कर 21:05 बजे किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि 23 नवंबर 2026 से यात्रा करने से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें। VNI NEWS, Ahmedabad Railway Division, MEMU Train Timings, Asarva Himmatnagar Train, Asarva Khedbrahma Train, Western Railway, Western Railway, Ahmedabad Division, MEMU Trains, Asarva, Himmatnagar, Khedbrahma, Railway Timetable, Train Timings, Gujarat Railways, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *