~IRCTC Western Zone Ahmedabad employees Vaidehi Vaja and Vikram Singh Rathod honoured with cash awards and certificates for outstanding work at the annual event in New Delhi.

Ahmedabad, Gujarat, Oct 08 (VNI): आईआरसीटीसी के वार्षिक कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र अहमदाबाद के दो कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आईआरसीटीसी के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में अहमदाबाद की कु. वैदेही वाजा और वडोदरा के विक्रम सिंह राठौड़ को उनके विशेष एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आईआरसीटीसी के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने गुरुवार को बताया कि आईआरसीटीसी पश्चिम जोन के अहमदाबाद रीजनल मैनेजर के निर्देशन में दोनों कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है।
समारोह में आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंध निदेशक राहुल हिमालयन ने कु. वैदेही वाजा और विक्रम सिंह राठौड़ को नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। VNI NEWS, IRCTC, IRCTC Western Zone, Ahmedabad, Vaidehi Vaja, Vikram Singh Rathod, Vadodara, IRCTC Annual Event, Employee Award, New Delhi, IRCTC Ahmedabad employees honoured, IRCTC Western Zone award, Vaidehi Vaja, Vikram Singh Rathod, IRCTC annual event, VNINews, VNINews..com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *