~गुजरात यूनिवर्सिटी में NEP 2020 Academic Leadership कार्यक्रम आयोजित, भारतीय ज्ञान प्रणाली और उच्च शिक्षा सुधारों पर हुआ ओरिएंटेशन।
Ahmedabad, Gujarat, Aug 10 (VNI): गुजरात यूनिवर्सिटी में सोमवार को NEP 2020 Academic Leadership कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) और उच्च शिक्षा सुधारों पर विचार-विमर्श किए गए।
इस मौके पर, गुजरात यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जगदीशभाई जोशी की पुस्तक “रिक्लेमिंग धर्म: द हिंदू अवेकनिंग इन द 21st सेंचुरी” का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में गुजरात के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री त्रिकमभाई छांगा, विधायक कौशिकभाई जैन और अमितभाई ठाकर सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। VNI NEWS, Gujarat University, NEP 2020, Academic Leadership, Indian Knowledge Systems, IKS, Higher Education Reforms, Gujarat Education, VNINews, VNINews.com
