~पश्चिम रेलवे साबरमती–लालकुआं के बीच 3 सितंबर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 26 ट्रिप लगाएगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
Ahmedabad, Gujarat, Aug 13 (VNI): पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और लालकुआं के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 26 ट्रिप लगाएगी।
ट्रेन संख्या 05343 साबरमती–लालकुआं स्पेशल 3 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को साबरमती से 16:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 14:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05344 लालकुआं–साबरमती स्पेशल 2 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 05343 साबरमती–लालकुआं स्पेशल की बुकिंग 13 अगस्त 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू हो गई है। VNI NEWS, Sabarmati Lalkuan Special Train, Western Railway, Sabarmati Lalkuan Train, Weekly Special Train, Gujarat Railway, Sabarmati, Lalkuan, Special Train, Ahmedabad, Mehsana, Jaipur, Rajasthan, Gujarat Railways, VNINews, VNINews.com
