~Prime Minister Narendra Modi offered prayers to Maa Shailputri on the first day of Navratri and wished for peace, patience, confidence and divine blessings for all citizens.
New Delhi, Oct 11 (VNI): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के आरंभ पर रविवार को शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री की आराधना की और देशवासियों के लिए देवी मां के आशीर्वाद की कामना की।
श्री मोदी ने कामना की कि मां शैलपुत्री का दिव्य आशीर्वाद सभी के हृदय में धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित करे तथा समस्त देशवासियों पर सदैव बना रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देवी मां को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।” VNI NEWS, Narendra Modi, Maa Shailputri, Navratri 2026, First Day of Navratri, PM Modi, Navratri Prayers, India News, PM Narendra Modi Navratri prayers, Maa Shailputri worship, first day of Navratri 2026, Modi Navratri message, Maa Shailputri blessings, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *