~दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते राजकोट मंडल की ओखा–गुवाहाटी और गांधीधाम–कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
Rajkot, Gujarat, Aug 12 (VNI): पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते राजकोट मंडल से संबंधित दो ट्रेनें निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, ट्रेन संख्या 15635 ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को ओखा से गुवाहाटी के बीच वाराणसी जंक्शन–छपरा जंक्शन–शाहपुर पटोरी–बरौनी जंक्शन के रास्ते परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15667 गांधीधाम जंक्शन–कामाख्या एक्सप्रेस 19 सितंबर 2026 को दानापुर–पाटलिपुत्र जंक्शन–हाजीपुर जंक्शन–शाहपुर पटोरी के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं, 26 सितंबर 2026 को यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन–छपरा जंक्शन–शाहपुर पटोरी–बरौनी जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है। VNI NEWS, Indian Railways, Rajkot Division, Danapur Division, Train Diversion, Okha Guwahati Express, Gandhidham Kamakhya Express, Railway News, Gujarat Railways, Rajkot Division train diversion, Danapur non-interlocking work, VNINews, VNINews.com
